सोशल मीडिया कब किसको स्टार बना दे कुछ पता नहीं है। सोशल मीडिया ने कई लोगों को स्टार बना दिया है। इन्ही में से एक हैं प्रिया प्रकाश वारियर। अभी पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर धमाका करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर को अब हर कोई जानता है। रातोंरात स्टार बनी प्रिया हर किसी के दिल में बस गई हैं।
पिछले साल प्रिया का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें वो आंखों से इशारे करते दिख रही थी। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रिया हर तरफ छा गईं और अब वो स्टार बन गईं। वहीं अब प्रिया जल्दी ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही है। दरअसल प्रिया प्रकाश श्रीदेवी बंगलो नाम की एक फिल्म में नजर आने वाली है. इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रिया ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का रोल किया है।
हालांकि हाल ही में टीजर लॉन्च के वक्त प्रिया ने इस बात से इंकार किया है कि ये फिल्म श्रीदेवी की बायोपिक नहीं है। वो फिल्म में श्रीदेवी नाम की एक्ट्रेस का रालो कर रही है। लेकिन फिल्म के टीजर को देखने के बाद आप भी ये बात मानने पर मजबूर हो जाएंगे हो ना हो ये फिल्म उन्हीं की जिंदगी से इंस्पायर्ड है। रिलीज किए गए टीजर में प्रिया एक लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी के रोल में है। टीजर में प्रिया प्रकाश काफी ग्लैमर्स और हॉट अंदाज़ में नजर आई है।
टीजर के अंत में एक बाथटब नजर आता है जिसमें प्रिया के सिर्फ पैर नजर आते है। सभी जानते हैं कि बीते साल ही 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में मोहित मारवाह की शादी के बाद एक होटल में बाथटब में डूबने से देहांत हो गया था। इस टीजर में भी वही सब नजर आ रहा है। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं।
फिल्म में प्रिया को अपोजिट प्रियांशु चटर्जी नजर आ रहे हैं। वहीं प्रिया जल्द ही ओरू अदार लव से डेब्यू कर रही हैं, जो कि तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के एक वी़डियो में प्रिया आंख मारती नजर आई थी। जो कि पिछले साल वायरल हुआ था और फिर इसी से रातोंरात प्रिया विंक गर्ल बनकर छा गई थी। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।