शिल्पा शेट्टी ने शुरू की क्रिसमस की तैयारी , शेयर की ये फोटो

आपको बता दें इससे पहले एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने घर में क्रिसमस की तैयारी शुरू की थी। ईशा ने अपने क्रिसमस डेरोकेशन की तस्वीरें भी शेयर की थी। ईशा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें गिफ्ट में हैंपर्स मिले और उनकी दोनों बेटियों को वो बहुत पसंद भी आये।

 

ईशा ने अपने क्रिसमस ट्री की फोटो भी शेयर की थी, जिसे उन्होंने बहुत खूबसूरती से सजाया। ईशा हर साल अपने लिविंग रूम में बड़ा सा क्रिसमस ट्री लगाती हैं। ईशा को क्रिसमस सेलिब्रेट करना खूब पसंद है और हर साल अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती नजर आती हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने बेटे वियान के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे साथ मिलकर क्रिसमस ट्री (Christmas tree) सजाती नजर आ रही हैं।

शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, उन्होंने लिखा- ‘वियान कैंडी को खा रहे है।

कौन कहता है मां बनना आसान है। साथ में क्रिसमस ट्री सजाते हुए। यह हमारा पसंदीदा काम है। शिल्पा हर साल अपने फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती है और इस साल अपनी लाड़ली बेटी के साथ भी करेंगी।

साल 2020 खत्म होने को है। इस साल का ये आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में अब 25 दिसंबर का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन दिनों हर कोई क्रिसमस की तैयारियों में जुट गया है। क्रिसमस को लेकर बॉलीवुड में भी तैयारियां शुरु हो गई हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर निकारा में क्रिसमस का जश्न शुरु कर दिया है।