शाहरुख-गौरी ने की ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर से मिलने प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, सोनाली बेंद्रे  और जावेद अख्तर पहुंच चुके हैं। इन सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।  हाल ही में आलिया भट्ट की भी ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थी। और अब शाहरुख खान ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। शाहरुख के साथ गौरी खान और सुहाना भी थीं। इस बात का जिक्र खुद ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर किया है और उन्होंने शाहरुख को थैंक यू कहा है।

Image result for शाहरुख-गौरी ने की ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मुलाकात

इससे पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने गए जावेद अख्तर गए थे। उनकी तस्वीर सोशल मिडिया पर खुद ऋषि कपूर ने शेयर की। ऋषि कपूर ने जावेद साहब का धन्यवाद करते हुए इस पिक्चर के साथ कैप्शन लिखा, “मनोरंजन के लिए थैंक यू जावेद साहब और हमें इतना हंसाने की भी। हमें देखने के लिए धन्यवाद! आपके ब्लॉक बस्टर म्यूजिकल शो के लिए आप सभी को सुपर लक। मेरा विश्वास करो- आपका शो एक ब्रेक थ्रू आइडिया है।

Image result for शाहरुख-गौरी ने की ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मुलाकात

इसके बाद शबाना आजमी ने भी ऋषि कपूर, जावेद अख्तर और नीतू कपूर की इस पिक्चर को सोशल मीडिय पर शेयर करते हुए लिखा, ” ट्रायो इन न्यूयॉर्क. इन गुड स्पिरिट्स ऑल।”

बता दें, जावेद अख्तर इन दिनों अपने एक म्यूजिक शो के लिए यूएस गए थे। है जहां उन्होनें समय निकाल कर ऋषि कपूर से ये ख़ास मुलाकात की। इससे पहले ऋषि कपूर नवरात्र के दौरान न्यूयार्क में मंदिर गए थे वो तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी को इलाज करवा रहे है। ऋषि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बॉलीवुड से जो भी अमेरिका जा रहा है वो ऋषि के साथ मुलाकात कर रहा है। अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेन्द्रे भी उनसे मिलने पहुंची थी।

ऋषि के साथ अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने भी मुलाकात की थी।

अनुपम खेर भी ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे। दोनों न्यूयॉर्क में एक साथ ठहलते हुए दिखे थे।