शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को रोजाना करना चाहिए ये काम, सुबह जल्दी उठकर…

सुबह शीघ्र उठकर स्नान अौर पूजा करने के बाद ही चाय-नाश्ता करना शुभ होता है। ऐसा न करने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं। सूर्योदय के पश्चात कंघी नहीं करनी चाहिए।

 

इससे दोष लगता है अौर लक्ष्मी नाराज हो जाती है।  गृहिणी को बात-बात पर नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वाली गृहिणियों के घर में आर्थिक तंगी अौर परेशानी बनी रहती है।

घर की गृहिणियों को सूर्योदय से् पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। जिन घरों में ऐसा नहीं होता वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता।  गृहिणी को घर की साफ-सफाई के बाद स्वयं स्नान कर लेना चाहिए।

देर से स्नान करना शुभ लक्षण नहीं माना जाता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि स्नान आदि कार्यों से निवृत होकर भोजन बनाना चाहिए। स्नान के बिना बनाया गया भोजन अपवित्र माना जाता है। ऐसे भोजन को भगवान भी स्वीकार नहीं करते। इस प्रकार के भोजन को खाना चोरी की भांति माना जाता है।

शास्त्रों में गृहिणी को घर की लक्ष्मी माना जाता है। गृहिणी ही घर को समृद्ध अौर दरिद्र बना सकती है। महिलाओं को कुछ कार्य समय पर करने चाहिए जो ऐसा नहीं करती उनके घर से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है अौर उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जानिए,महिलाओं को कौन से कार्य करने चाहिए जिससे घर में धन का सदैव वास हो सके।