शादी के बाद इटली से मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई पहुंच गए है। आज सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। 14 और 15 नवंबर को उन्होंने इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की। दीपवीर ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से दो बार शादी की।

Image result for शादी के बाद इटली से मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

कई घंटो के इंतजार के बाद दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दीपिका एथनिक लुक में नजर आ रही है इतनी ही नहीं दीपिका ने गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है।  Image result for शादी के बाद इटली से मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

दोनों के लौटने से पहले उनके गृह प्रवेश की तैयारी पूरी हो गई है। रणवीर के घर को लाइट और सफेद फूलों से सजाया गया है। दीपिका को सफेद फूल पसंद होने के कारण ही इन फूलों का चुनाव किया गया है। आपको बता दें कि रणवीर की बहन रीतिका भावनानी और उनके पापा ने दीपिका के लिए यह खास इंतजाम किया है।

वह चाहते थे कि दीपिका के घर आने पर उन्हें सरप्राइज मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। इस नयी जोड़ी को लगातार बधाईयां मिल रही है।

बता दें कि 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन देंगे। तो वहीं 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे जिसमें फैमिली और मीडिया होगी तो वहीं 1 दिसंबर को भी एक रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे। शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही नजर आए थे।