शरीर में सूजन आने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आजकल के खान-पान और व्यस्त जीवन की वजह से हर कोई अलग-अलग बीमारियों के शिकार होते हैं। जिसमें एक है शरीर में सूजन होना। बता दें सूजन हमारे शरीर के ऊतकों में होने वाले बायोलॉजिकल परेशानी के कारण होता है। सूजन के कारण आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। पेट में सूजन की समस्‍या के लिए सबसे अधिक जिम्‍मेदार कब्‍ज और गैस बनना है। यह शिकायत तब होती है जब खाना पचने में समस्‍या हो। इसके अलावा कुछ आहार ऐसे भी हैं जो इसके लिए जिम्‍मेदार होते हैं। आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताया जाता है-

हल्दी: हल्दी में बहुत से गुण होतें हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होतें हैं जैसे प्रोटीन, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए आदि. इसको प्रयोग में लाना बहुत आसान है- हल्दी के पाउडर में हल्का सरसों का तेल या तिल का तेल मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें और सूजन वाले जगह पर उसको लगाकर सूखने दें, उसे तब तक ना हटाए जब तक वह खुद सूख कर पपड़ी ना बनने लगे।

गुड़हल: गुड़हल का फूल एक हर्ब्स के रूप में काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह सूजन को कम करने का काम करता है। इसको ठीक से पीस कर उसके पेस्ट को सूजन वाले हिस्से में लगाने पर यह बहुत जल्द असर करने लगता है।

तुलसी: तुलसी में ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स होते हैं। जो बैक्टिरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। सूजन होने पर आप तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

लहसुन: रोजाना खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन पेट इंफैक्शन को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा भोजन पकाते समय भी लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

सरसों का तेल: सरसों में कई तरह के मिनिरल्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में दो से चार लहसुन की कलियां मिलाकर उसे गर्म कर लें और सूजन वाली जगहों पर हल्के हाथों से मालिश करें।