विदेशी लड़की ने किया सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस

सपना चौधरी की ख्याति देश ही नहीं विदेश तक जा पहुंची है। अपने बेहतरीन डांस स्टेप के जरिए लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली सपना चौधरी के गाने पर एक लड़की का डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ है।

इस डांस वीडियो में नजर आ रहा है कि यह लड़की सपना चौधरी के मशहूर हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर धमाकेदार डांस परफॉरमेंस दे रही है। यहां बता दें कि इस गाने पर सपना चौधरी कई बार डांस परफॉरमेंस दे चुकी हैं। इस गाने पर सपना चौधरी ने अपने देसी डांस स्टेप दिखाकर काफी ख्याति हासिल की है।

विदेशी लड़की के डांस के इस वीडियो को Deep Brar नाम के यूट्यूब चैनल के जरिए इसी साल 23 जून को अपलोड किया गया था। यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रही इस लड़की का नाम दीप बरार है। दीप बरार यूनाइटेड स्टेट्स की जानी-मानी कोरियाग्राफर हैं। दीप बरार को बॉलीवुड के गानों पर डांस करना काफी पसंद है। इनके कई सारे ऐसे वीडियो हैं जिसमें वो भारतीय गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।