लोकसभा चुनाव 2018: भाजपा आज निकालेगी बाइक रैली

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज ‘कमल संदेश’ बाइक रैली निकाल रही है।

भारतीय जनता पार्टी केंद्र में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ‘कमल संदेश’ बाइक रैली हर बूथ से कम से कम 5 बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केंद्र पर पहुंचेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय अपने चंदौली निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली बाइक रैली में शामिल होंगें।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रायगराज और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लखनऊ में मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की इस रैली का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना और फिर से केंद्र में सत्ता हासिल करना है।

बाइक रैली में भाजपा के सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी, पट्टिकाएं गले में डालकर हिस्सा लेंगे, इस रैली में लाखों की संख्या में निकलने वाली बाइक 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।