लहसुन के साथ इस चीज को खाने से नाश होंगा कैंसर

लहसुन सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहुसन जोड़ो के दर्द, सफेद, खून की कमी, गैस की समस्या आदि की समस्याओं का रामबाण इलाज है। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य कंपाउंड होता है, जोकि एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन में विटामिन जैसे विटामिन बी 1,बी 6, सी के साथ मैंगनीज कैल्शियम, सेलेनियम और कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

वैसे तो लहुसन को आप खाने में या कच्चा खा सकते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे शहद के साथ खाने से आपको ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लगातार एक हफ्ते शहद में डूबा हुआ लहसुन का सेवन करने से आपको असर दिखने लगेगा।

यह एक प्रकार का सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी खत्म करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। चलिए जानते हैं शहद के साथ लहसुन खाने से आपके सेहत को और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

1) शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है।

2) इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।

3) अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

4) इस पेस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल जाएगा।

5) लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

6) इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

7) अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

8) यह एक नैचुरल डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते है।

9) लहसुन और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के मरीज के लिए बेहतर है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।