लव मैरिज से पहले ये बातें एक लड़की को करती है परेशान

शादी दो तरह से होती हैं लव मैरिज या अरेंज मैरिज। अरेंज मैरिज में तो परिवार वालों का साथ होता हैं, लेकिन लव मैरिज में कई परिवारिक समस्याएं सामने आ जाती हैं, जिसकी वजह से इसमें सफलता पाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

लेकिन क्या आप जानते है कि सभी अडचनों को पार करने के बाद भी एक लड़की के मन में लव मैरिज से पहले दिमाग में कई बातें घूमती रहती हैं और उन्हें परेशान करती रहती हैं। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* क्या वो अच्छा पति बन पाएगा या नहीं

अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना हर लड़की का सपना होता है। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आती है वो इस बात को लेकर परेशान हो जाती है कि क्या उसका ब्वॉयफ्रेंड एक अच्छा पति बन पाएगा या नहीं है। शादी से पहले ऐसी बातें लड़कियों के दिमाग में आती है।

* मुझे खुश रखेगा या नहीं

लड़कियों को सबसे ज्यादा टेंशन यह हाेती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादी के बाद भी उसे वैसे ही खुश रखेगा, जैसे वो उसे शादी से पहले रखता है।