‘लवयात्री’ सॉन्ग ‘पर मौनी रॉय ने दिखाया सेक्सी डांस

टीवी की फेमस नागिन मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस के चलते अक्सर सुर्खियो में छाई रहती हैं। इसी साल मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। मौनी ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है।

बता दें कि मौनी रॉय ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्याग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी लवयात्री के गाने सारी रात नींद ना आवे पर डांस करती हुई दिखी दे रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट की बौछार कर रहे हैं। बता दें इन दिनों मौनी की फैन फॉलोइंग भी बेहद बढ गई है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 6.7 मिलियन हो चुकी है।

मौनी आने वाले साल में बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखाई देंगी। जिनमें उनकी पहली फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर होगी। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2019 में ये रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग करीब 60 दिनों तक चलेगी। इस फिल्म को श्रीनगर, नेपाल, गुजरात, और दिल्ली में शूट किया जाएगा। जॉन अब्राहम इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा मौनी रॉय फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार के साथ दिखाई देंगी।

इस फिल्म में जुड़ी खबर बीते दिनों ही आई थी। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। अब 30 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होगी। वहीं मौनी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी साल 2019 में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगी।