लखनऊ के बाद अब आगरा में सीएम योगी के विवादित होर्डिंग लगे

राजधानी लखनऊ के बाद अब आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के विवादित होर्डिंग लगे है। इन होर्डिंग में भगवान राम को त्रेता युग का और योगी को कलयुग का अवतार बताया है। बता दें कि ‘#YOGI4PM’ कैम्पेन के तहत यह पोस्टर लगाए गए हैं। बता दे कि यह होर्डिंग नव निर्माण सेना की तरफ से लगाये गए है।

लखनऊ में लगाये गए थे होर्डिंग

नव नर्मिण सेना ने 12 दिसंबर को लखनऊ राजभवन के पास मुख्य रास्ते पर ये होर्डिंग लगाये थे। इन होर्डिंग में एक तरफा उन मुद्दों को लिखा गया जिन मुद्दों पर प्रधानमंत्री के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगा है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियों और प्रतिबद्धताओं का उल्लेख किया गया है। एससी/एसटी एक्ट, प्रमोशन में आरक्षण और राम मंदिर जैसे मुद्दों को प्रधानमंत्री की विफलताओं ले रूप में दर्शाया गया है।

क्या लिखा है होर्डिंग पर

आगरा में लगे इन होर्डिंग में इस बार लिखा गया है कि फैजाबाद का नाम हटाकर प्रभु श्रीराम को उनकी अयोध्या लौटाने वाले योगी भी कलयुग के अवतार ही हैं। साथ में होर्डिंग पर छोटा सा ‘#YOGI4PM’ लिखा है।