रोमांटिक सीन करते समय बेकाबू हो जाता था ये हीरो, शिकार हो चुकी माधुरी व डिंपल ने खोले राज़

फिल्मी दुनिया और विवाद का गहरा नाता है। यह मामला विनोद खन्ना से जुड़ा हुआ है। विनोद के समय पर हीरोइनें उन पर फिदा रहती थीं। विनोद की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि जब वो फिल्म की शूटिंग करते थे तो लगता था सब कुछ असल में हो रहा है। खासकर रोमांटिक सीन करते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो जाते थे। कि उनको संभालना मुश्किल हो जाता था।

इसी वजह से कुछ अभिनेत्रियां विनोद के साथ रोमांटिक सीन करने से घबराती थीं। एक बार खबरें उड़ी कि फिल्म ‘दयावान’ के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ ही चबा डाले थे। फिर यह फिल्म रिलीज तो हो गई लेकिन इसके बाद इस सीन के लिए माधुरी की खूब आलोचना हुई थी।

हालांकि विनोद के इस बेकाबू पन का शिकार माधुरी से पहले डिंपल कपाड़िया भी हो चुकी थीं। डिपंल और विनोद फिल्म ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग कर रहे थे। किसी व्यस्तता के कारण यह सीन रात में सूट किया जा रहा था। सेट की लाइट भी काफी डिम थी। एक्शन बोलते ही विनोद डिंपल को किस और हग करने लगे।

विनोद यहां नहीं रुके फिर जब महेश भट्ट ने कट बोला तो विनोद खन्ना ने सुना नहीं और वो लगातार रोमांटिक सीन करते रहे। विनोद की इस हरकत की वजह से डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया।

तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी। महेश ने सफाई देते हुए कहा कि विनोद नशे में थे। इस वजह से वो खुद पर काबू नहीं कर पाए। यहां दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन के बावजूद डिंपल विनोद से नहीं बल्कि महेश भट्ट से नाराज थीं। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के बाद भी डिंपल ने विनोद के साथ कई फिल्मों में काम किया।