रेहाना फातिमा को केरल हाई कोर्ट से मिल गई सशर्त जमानत

सबरीमाला विवाद में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को केरल हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है।

बीजेपी यह झूठ फैला रही है कि कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में कर रही है देरी: गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, “बीजेपी यह झूठ फैला रही है कि कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में देरी कर रही है। बीजेपी ने यूपी के सीएम के नाम के ऐलान में 7 दिन लिए थे। वहीं बीजेपी ने महाराष्ट्र के सीएम के नाम के ऐलान में 9 दिन लिए थे।”

यूपी: दादरी में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 15 साल के लड़के की मौत

उत्तर प्रदेश के दादरी में गुरुवार को एक सगाई समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने के बाद 15 साल के लड़के की मौत हो गई है। एसपी (देहात) विनीत जायसवाल ने बताया, “जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़के को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर लिया गया है।”

भोपाल में 17 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे कमलनाथ

भोपाल में 17 दिसंबर को कमलनाथ मख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भोपाल के लाल परेड मैदान पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा और यहीं पर कमलनाथ सीएम पद की शपथ लेंगे।

कमलनाथ ने समर्थन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा शुक्रिया

गुरुवार रात औपचारिक तौर पर सीएम पद की घोषणा होने के बाद कमलनाथ ने कहा कि सीएम का पद मेरे लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “आनेवाला वक्त चुनौतियों से भरा है। हम एक नई शुरुआत करेंगे। कमलनाथ ने खुद का समर्थन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासतौर पर शुक्रिया अदा किया।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सीएम पर आज कांग्रेस आलाकमान ले सकता है फैसला

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर आज कांग्रेस आलाकमान फैसला ले सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा, “चुनाव के बाद पार्टी के पर्यवेक्षक यहां आए थे। उन्होंने विधायकों से बात की। हम लोगों ने आपस में यह फैसला किया है कि सीएम पद पर कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी फैसला होगा वह हमें मंजूर होगा।”

मध्य प्रदेश: आज 10.30 बजे भोपाल में राज्यपाल से मिलेंगे कमलनाथ

कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान द्वारा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कमलनाथ आज भोपाल में सुबह 10.30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।