रेलवे को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, जान ले पूरी खबर…वरना हो जाएँगे परेशान…

मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर,फुलेरा जंक्शन, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद,गोरखपुर, देवरिया सदर,भटनी,सिवान,छपरा,सोनपुर तथा हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी।

जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर एवं अहमदाबाद – दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन विशेष किराए के साथ 22 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबर 05270/05269 अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद (साप्ताहिक) : ट्रेन संख्या 05270 अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर (साप्ताहिक)29 नवंबर, रविवार को शाम 04:30 बजे अहमदाबाद से चलकर तीसरे दिन प्रातः 04:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी इसी तरह ट्रेन संख्या 05269 मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद 26 नवंबर, गुरुवार को रात्रि 21:20 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर तीसरे दिन प्रातः 09:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी

अहमदाबाद, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर एवं अहमदाबाद – दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन विशेष किराए के साथ चलाने का निर्णय लिया है।