रितेश देशमुख ने इस वजह की पीम नरेंद्र मोदी के ’56 इंच की छाती’ वाले बयान पर ऐसी टिप्पणी

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों चर्चा में हैं। रितेश देशमुख अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि, उनके द्वारा दिया गया बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। रितेश ने बिते दिन यानी की मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

रितेश का बयान:

दरअसल, लोक सभा चुनाव 2019 के बीच रितेश देशमुख का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’56 इंच की छाती’ वाले बयान पर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। वह महाराष्ट्र के लातूर में एक सभा में बोल रहे थे कि, देश चलाने के लिए 56 इंच की छाती नहीं, बल्कि अच्छा दिल चाहिए होता है। मुझे हैरानी होती है कि, 56 इंच की छाती कितनी बड़ी होती है, जो शायद गोदरेज के किसी डिब्बे जैसी होती होगी।

मोबाइल और कप्यूटर का श्रेय कांग्रेस को:

रितेश ने बीजेपी सरकार को घेरे में लेते हुए कहा कि, आज लोगों की जेब में मोबाइल कांग्रेस की वजह से है। यहां तक कि, लोगों के पास कंप्यूटर होने का श्रेय भी उन्होंने कांग्रेस को दिया। इतना ही नहीं आजादी भी लोगों को कांग्रेस की ही देन है।

विलासराव देशमुख के बेटे हैं रितेश:

आपको बता दें कि, रितेश देशमुख एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वो कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर अपनी पॉलिटिकल राय रख रहे हैं। इस बार का आम चुनाव सेलेब्स की खुलकर सामने आ रही राय की वजह से भी चर्चा में है।

वर्क फ्रंट:

रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें पिछली बार फिल्म ‘टोटल धमाल’ में देखा गया था। रोहित शेट्टी निर्देशित यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में लंबे अरसे बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है।