राशिफल 2 अप्रैल 2019: वृश्चिक और धनु के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में रहेंगे सफल

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज वृश्चिक राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। धनु तथा कुम्भ राशि के जातक आज विवादों से दूर रहें। वृष तथा मिथुन के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क तथा सिंह राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। वृश्चिक और धनु के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे।

वृष राशि वाले स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। सिंह राशि वाले मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। कन्या राशि को स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। तुला राशि संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। कुंभ राशि हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2019

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today: आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में  जाने की योजना बनाएंगे।लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा  स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today: सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: आज जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today: धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में फलदायी है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।  स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बीपी से प्रॉब्लम आ सकती है। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीला रंग उन्नति में सहायक है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को  गुड़ खिलाएं। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: आईटी और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। नीला आज का आपका शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। सफेद रंग शुभ है।