राशिफल : इस राशी के जातक फालतू खर्च पर करें नियंत्रण वर्ना आज के कारण भविष्य में होगी तंगी

मेष राशि : रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता व खुशी का वातावरण रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

वृषभ राशि : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कुसंगति से बचें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से खिन्नता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास भरपूर करें। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि : योजना फलीभूत होगी। व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें।

सिंह राशि : किसी पुराने अटके काम में बाहरी सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कन्या राशि : जल्दबाजी से किए गए कार्य से हानि संभव है। चोट व रोग से बचें। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

तुला राशि : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घूमने-फिरने जा सकते हैं। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। दूसरों की सहायता से संतुष्टि मिलेगी।

वृश्चिक राशि : स्थायी संपत्ति के कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता प्राप्त होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ ले पाएंगे। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा।

मकर राशि : कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। बनते कार्यों में विलंब हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि : पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास से कार्य कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें।