राशिफल : आज इस राशि के जातक हो सकते है तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान

मेष राशि : कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है।

 

वृषभ राशि : आज का दिन परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें।

मिथुन राशि : अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के प्रति आलस्य न करें। मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। व्यापारियों के व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आयेगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे नए उल्लास व उमंग के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। जल्दबाजी में कार्य न करें। पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे।

कन्या राशि : प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिए भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि : नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाये इस ओर ध्यान देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अच्छा करेंगे। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। संपर्क और सूचना के क्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे।

धनु राशि : व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थलाभ दे सकती है। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

मकर राशि : व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। बिगड़ी बात को सम्भालते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भूमि भी खरीद सकते हैं। कार्य की विस्तारित योजनाएं बनने वाली हैं। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी। परिवार के वृद्ध सदस्यों का विशेष ध्यान देना पडेगा।

कुंभ राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हो, वाहन सुख संभव है। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। प्रभु का नाम लेकर काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आप खुशी से मचल उठेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें।

मीन राशि : आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा।