राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद आज 23 विधायक मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में ले रहे शपथ

राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद आज 23 विधायक मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ले रहे हैं। इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं जबिक एक विधायक राष्ट्रीय लोकदल के हैं जिनको मंत्री बनाया गया है। बुलाकी दाक कल्ला, शांति कुमार धारिवाल और प्रसादीलाल मीणा को राज्सथान के राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को मात देते हुए जीत हासिल की है। जिसके बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। इस साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

इन विधायकों को बनाया गया मंत्री

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादीलाल मीणा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद। शामिल हैं। वहीं मंत्रिमंडल में ये सभी विधायक राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसमें ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई,अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग का नाम शामिल हैं।