राखी सावंत को एक महिला रेसलर की चुनौती, रीढ की हड्डी में आई चोट, अस्पताल मे भर्ती

अभिनेत्री राखी सावंत को एक महिला रेसलर की चुनौती स्वीकार करना इतना भारी पड़ गया कि वह गम्भीर रूप से चोटिल हो कर अस्पताल पहुंच गईं हैं।

Image result for राखी सावंत को एक महिला रेसलर की चुनौती

हरियाणा में यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कल शाम सीडब्ल्यूई रेसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें द ग्रेट खली समेत कई नामी रेसलर भी शामिल हुए थे। इसी दौरान एक अंतरराष्ट्रीय महिला रेसलर द रोबेल ने रिंग में से पंचकूला की महिलाओं को उसके साथ मुकाबला करने के लिये ललकारा। दर्शक दीर्घा में बैठी राखी सावंत से रहा नहीं गया और उसने यह चुनौती स्वीकार कर ली। राखी रिंग में पहुंच गई, लेकिन उसने महिला रेसलर के समक्ष पहले उसके साथ डॉंस करने की चुनौती स्वीकार करने को कहा। द रोबेल ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने रिंग में डाँस किया, लेकिन जैसे ही गाना समाप्त हुआ तो द रोबेल ने राखी सावंत को सम्भलने का भी मौका न देते हुए उसे कंधे पर ऊपर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया। राखी इसके बाद उठ नहीं पाई। आयोजक भी कुछ समझ नहीं पाए।Image result for राखी सावंत को एक महिला रेसलर की चुनौती

उन्हें लगा कि राखी पुन: उठकर द रोबेल पर झपट पड़ेंगी, लेकिन जब करीब दस मिनट तक वह रिंग में ही पड़ी रहीं और दर्द से कराह रहीं थीं, रैफरी ने तुरंत आयोजकों को राखी के चोटिल होने की जानकारी दी। राखी को रिंग से बाहर लाकर तत्काल पंचकूला के निकटवर्ती जीरकपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी कमर में चोट आने की बात कहते हुए उन्हें कई हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है