रविवार को करें सूर्यदेव का व्रत, इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

आज रविवार का दिन है। आज का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य देव के उपासकों के लिए रविवार का दिन विशेष होता है। आज के दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सूर्य देव का व्रत करना सबसे अधिक श्रेष्ठ माना गया है। क्योंकि इनका व्रत करने से सुख और शांती मिलती है। इसलिए भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। जिसके बाद में घर में या मंदिर में सूर्य को जल अर्पित करें। बाद में सूर्य देव को लाल चंदन, चावल, गुड़हल का फूल और लाल पुष्प अर्पित करें। भगवान सूर्यदेव को गुड़ या फिर गुड़ से बनी हुई मिठाई का ही भोग लगाएं। पवित्र मन से सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही अपने मस्तक पर लाल तिलक भी लगाएं।

Image result for रविवार को करें सूर्यदेव का व्रत

हर रोज सूर्योदय से पहले ही स्नान से कर लेना चाहिए।

सूर्यनारायण को नहाने के बाद में 3 बार अर्घ्य देकर प्रणाम करें।

इसके अलावा शाम में भी सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम करें।

सूर्यदेव के मंत्रो का जाप हमेशा श्रद्धापूर्वक करें।

रविवार के दिन तेल और नमक नहीं खाना चाहिए। साथ ही एक वक्त ही भोजन करना चाहिए।

हमेशा ही स्वास्थ्य लाभ की कामना और नेत्र के रोग से बचने के लिए ‘नेत्रोपनिषद्’ का हर रोज पाठ करना चाहिए।

रविवार के दिन सुर्यदेव को प्रसन्न करने से कई सारे लाभ मिलते हैं।