रघुबर दास करेंगे झारखंड की 33 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आज राष्ट्र राष्ट्रीय युवा दिवस का जश्न मना रहा है इस मौका पर झारखंड की राजधानी रांची के बड़े तालाब में स्थापित की गई स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची कांस्य निर्मित प्रतिमा का अनावरण होने वाला है राष्ट्रीय युवा दिवस के मौका पर शाम चार बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास इसका उद्घाटन करेंगे यह झारखण्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी

उल्लेखनीय है कि बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना मई 2017 में प्रारम्भ हुई थी इस पूरी योजना में करीब 17 करोड़ रुपये कि लागत आई थी तालाब के बीचों – बीच स्वामी विवेकानंद की कांस्य की प्रतिमा की स्थापना की गई है इसका वजन 9.8 टन है बड़ा तालाब में दो ट्रैक मौजूद हैं, जिन्हें आइलैंड-1  आइलैंड-2 का नाम दिया गया है राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री रधुवर दास ने अपने ट्विटर लिखा है कि, ‘स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में एक नयी ऊर्जा का संचार करते हैं आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौका पर रांची में हम सबके प्रेरणास्त्रोत स्वामी जी की प्रतिमा का अनावरण होगा ‘

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर झारखण्ड को एक अनूठी सौगात मिलेगी, रांची के बड़ा तालाब में स्वामी जी की प्रतिमा का अनावरण होगा, अब डेढ़ सौ वर्ष पुराना बड़ा तालाब भी विवेकानंद सरोवर के नाम से जाना जाएगा आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी देशवासियों को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बधाई दी थी