ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की मोहेना कुमारी अब बनेंगी दुल्हन

इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जो शादी कर चुके है। लेकिन साथ ही साथ टीवी के स्टार्स भी हैं जो शादियां कर रहे है। हाल ही में रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने शादी की है। अब खबर आ रही है कि टीवी की एक और एक्ट्रेस है जो शादी करने जा रही है। हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहेना कुमारी की। टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी भी जल्द ही शादी का लड्डू चखने जा रही है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के रोल में नजर आने वाली मोहेना की सगाई पहले ही हो चुकी है और अब वो शादी करने जा रही हैं। अगले दो महीने के अंदर ही शादी करने वाली है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में उनकी सगाई भी होने वाली है। हाल ही में अपनी शादी को लेकर मोहेना ने कहा कि, हां मैं शादी कर रही हूं और जब मैं अगले दो महीनों या कभी भी शादी करुंगी तो एक लम्बा ब्रेक लूंगी।

वहीं मोहेना ने कुछ वक्त पहले उड़ी शादी की खबर और शो छोड़ने को लेकर कहा कि, नहीं मैं अपना शो नहीं छोड़ रही हूं। मैंने भी ऐसी खबरें सुनी है लेकिन मैं वो शो नहीं छोड़ रही हूं। मैंने अभी तक रिजाइन भी नहीं दिया है और ना ही मैं ऐसा करने वाली हूं। साथ ही मोहेना ने कहा कि, जब तक ये शो चल रहा है मैं इस शो का हिस्सा बने रहना चाहती हूं। अब ऐसे में ये साफ नहीं है कि क्या वाकई मोहेना कुमार अभी ये शो छोड़ रही हैं या फिर आगे छोड़ेंगी। बता दें कि पिछले साल ही मोहेना ने सगाई की है। जिसकी सगाई की तस्वीर भी सामने आई थी। जिसमें वो अपने मंगेतर के साथ खड़ी दिख रही है।

इसके लिए मोहेना ने सीरियल के सेट से तीन दिन की छुट्टी ली थी। इसके बाद वो रीवा गई। बता दें कि रीवा मोहेना का होमटाउन है औऱ रियल लाइफ में वहां की प्रिंसेस यानि राजकुमारी है। मोहेना एक कॉरियोग्राफर है। उन्होंने डांस इंडिया डांस से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वो रेमो डिसूजा की ABCD में भी नजर आई थी। अब वो इन दिनों सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ रही है.