यूपी में आठ वर्षीय लड़की के साथ हुआ ऐसे बलात्कार की मामला जानकार उड़ जायेंगे आपके होश

एक आठ वर्षीय लड़की के साथ भाई और उसके दोस्तों के बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की विकलांग है और न बोल सकती है और न सुन सकती है। पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

इल्जाम है कि लड़की के भाई और उसके 3 दोस्तों ने बलात्कार किया था। कंकरखेड़ा के इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि लड़की को एक खाली मकान में ले जाया गया, जहां पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब लड़की घर के बाहर खेल रही थी। लड़की को फुसलाकर आरोपी अपने साथ ले गए थे। विरोध करने पर लड़की की गला घोंटने की कोशिश भी की गई।

बताया जाता है कि आरोपियों ने लड़की को तभी छोड़ा जब उसकी हालत खराब हो गई। लड़की के भाई की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है जबकि उसके तीनों दोस्त भी नाबालिग हैं। सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने सुधार गृह भेज दिया है। इससे पहले पूछताछ के बाद उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया था।