यूपी पंचायत चुनाव : बसपा ने शुरू की ये बड़ी तैयारी, गांव-गांव पहुंचाएंगे मोबाइल…

बसपा के मंडल प्रभारियों को जमीनी हकीकत परखने का निर्देश दिया गया है। मसलन पंचायत चुनाव में अगर बसपा उतरे तो उसको कितना फायदा होगा। मायावती ऐसा कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती हैं .
जिससे विधानसभा चुनाव से पहले गलत संदेश चला जाए। इसीलिए मंडल प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर यह पता लगा रहे हैं कि उनकी पार्टी चुनाव लड़े तो उसको कितना फायदा मिलेगा।
मंडल प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि बसपा कितने क्षेत्रों में पंचायत चुनाव लड़ेगी। बसपा कॉडर आधारित पार्टी है। मायावती इसीलिए कॉडर की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई फैसला करती हैं।
यूपी पंचायत चुनाव के लेकर 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव तक के लिए बसपा ने हाईटेक प्रचार की रणनीति बना ली है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने खर्चों में कटौती कर एंड्रायड मोबाइल खरीदें।
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसको ध्यान में रखकर ही बसपा तैयारियों में जुट गई है। यूपी का पंचायत चुनाव कई मायने में अहम होगा।
वजह, इसके कुछ महीनों बाद ही यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जो शुरू हो जाएंगी। इसीलिए बसपा पंचायत चुनाव के सहारे मिशन 2022 के लिए आधार तैयार करने का काम करने में भी जुटी हुई है।