जहानाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ठाकुरबाड़ी बाजार में दशहरा पूजा और मेला देख रही लगभग 2 दर्जन महिलाओं के पीछे के हिस्से से खून की धार बहने लगी। बाद में पता चला कि सभी महिलाओं के शरीर पर ब्लेड से वार किया गया था। यह वार किसने किया यह पता नहीं चला लेकिन महिलाओं के दर्द और कराह से जब कोहराम मचा तो चारो तफरा तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं को तुरंत सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल और उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के ठाकुरबाड़ी में विजयदशमी का भव्य मेला लगता है। इसी मेले में मनचलों ने एक- एक करे लगभग २४ से ऊपर महिलाओं को ब्लेड मार दी। घटना के तुरंत बाद सदर अस्पताल में इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया और महिलाएं मेला छोड़कर जाने लगीं। वहीं पुलिस इस मेले में उस मनचले की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है ताकि दोषी को पकड़ा जा सके। हालांकि अभी तक किसी तरह से इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान भी नहीं हो पाई है।
घायल होने वाली एक महिला ने बताया की शारीर के पिछले हिस्से में ब्लेड से बार किया गया जब खून से कपड़ा भीगने लगा तब एहसास हुआ और फिर दर्द होने लगा। लगभग दो दर्जन महिलाओं के साथ इसी तरह से वारदात हुई। पुलिस इसमें मनचलों पर अंकुश नहीं लगा सकी इसी वजह से इस तरह की घटना हुई।
वहीं घटनास्थल पर जायजा लेने डीएम आलोक रंजन घोष भी पहुचे जिसमे घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए इस मामले में गंभीरता से जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बतया की महिलाओ को ब्लेड मारकर घायल किया गया है। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगे है उसकी जाँच की जा रही है।