मूंग की दाल सेहत के लिए है बहुत लाभदायक , जानिए कैसे…

सब्जी तथा मूंग की दाल को मिलाकर वेजिटेबल सूप बनाएंगे तो यह बढ़ते बच्चों के लिए बहुत लाभदायक है। वृद्धजनों के लिए भी अच्छा है। साथ ही डायजेशन के लिए भी बहुत अच्छा है।

बढ़ते हुए बच्चों को मूंग की दाल खासतौर पर देनी चाहिए। बच्चों को मूंग की दाल स्प्राउट्स के रूप में भी दी जा सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स वो डायजेशन में मदद करते हैं।

इसको थोड़ा सा टेस्टी बनाने के लिए इसमें आप अनार डाल सकते हैं, रोस्टेड मूंगफली डाल सकते हैं। आप चाहे तो थोड़े कटे फ्रूट्स भी इसमें डाल सकते हैं। आपको बता दें कि मूंग की दाल को चील्ले के रूप में भी खाया जा सकता है लेकिन इसे स्टीम फॉर्म में बनाएं।

मूंग की दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है, वैसे तो हम इसका यूज कई तरह के व्यंजन बनाने में करते हैं, लेकिन मूंग की दाल हमारी सेहत को ठीक रखती है। यह पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है।

आप हर रोज मूंग की दाल का सेवन करेंगे तो कई प्रकार के रोगों से दूरी बना सकते है। चलिए आपको बताते है हर रोज मूंग की दाल का सेवन करने के फायदों के बारे में. आपको बता दें कि मूंग की दाल में विटामिन ए, सी तथा ई पाया जाता है इसके अलावा इसमें कॉपर, जिंक और पोटैशियम भी पाया जाता है।