मानवता को शर्मसार कर रहा ये मामला, पिता पर खुद की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप

बिहार के दानापुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर खुद ही बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पिता एक साल से अपनी 14 वर्षीय बेटी के हवस का शिकार बनाता आ रहा था।

दरअसल, कहा जाता है कि पिता, मां का बच्चों के साथ सबसे पवित्र रिश्ता होता है परंतु अगर यही रिश्ता कलंकित होने लगे तो क्या कहेंगे। पुलिस के अनुसार, दानापुर के भट्ठीपर गांव की एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है तथा वह खुद दाई का काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात जब उसका पति अपनी ही बेटी के साथ मारपीट कर उसे हवस का शिकार बना रहा था, तब उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसका पति शराब के नशे में अपनी ही बेटी को एक साल से जबरन हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने कहा कि मां की अनुपस्थिति में उसका पिता नशे की हालत में आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और जब वह विरोध करती थी तब मां को जान से मारने की धमकी देता था।