महिला सिपाही की मौत का कारण बना इन्वर्टर, कर रही थी यह काम…

करंट लगने से महिला सिपाही मनीषा की मौत हो गई।वह घर में पौछा लगा रही थी। इन्वर्टर साफ करने के दौरान बिजली ने उसे पकड़ लिया। परिजन उसे अस्पताल लाये। लेकिन डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मनीषा हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में तैनात थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


शुक्रवार को ग्राम तालबपुर निवासी चरन सिंह की पुत्री मनीषा(२२) अपने घर की सफाई कर रही थी।बताते है कि इस दौरान वह इन्र्वटर को भी साफ करने लगी। इस दौरान उसे बिजली ने पकड़ लिया। तथा वह फर्श पर गिर गई। काफी देर तक फर्श पर पड़े रहने के बाद परिजनों ने उसे देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाये। जहां पर ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन उसे शव को घर ले आये। बताते है कि मनीषा २०१७ की सिपाही थी। तथा वह हरिद्वार के ज्वालापुर में तैनात थी।

मौत ने ड्यूटी नहीं जाने दिया
जसपुर। चरन सिंह का एक पुत्र उत्तराखंड में उपनिरीक्षक तो तीन बेटियॉ सिपाही के लिए भर्ती हुई थी। बताते है कि कुछ दिन पहले उसकी तीनों बेटी छुट्टी लेकर गांव आई थी। दो बेटी शुक्रवार को अपनी डयूटी पर चली गई। मनीषा भी डयूटी जाने के लिए बस अड्डे तक चली गई। लेकिन वह शनिवार को डयूटी जाने की बात कहते हुए घर लौट आई। तथा घर की सफाई करने लगी। तभी उसके साथ हादसा हो गया। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है।