महिला ने कैंची से काट दिया पूर्व पति का प्राइवेट पार्ट और फिर किया ये चौकाने वाला काम…

चीन के ताईवान में अपराध का एक दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कैंची से पूर्व पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। यही नहीं महिला ने कथित रूप से कटे अंग को तेजाब में डाला और फिर फ्लश में बहा दिया। महिला ने ये हरकत तब की जब उन्हें शादी के दौरान पति के चीट करने का पता चला।

मामला ताइवान के हुकोऊ का है। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को घटना को अंजाम देने के लिए 58 साल की महिला मिस ली ने धारदार कैंची का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महिला ने सुसाइड की कोशिश भी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने पहले ही मिस्टर चेन और मिस ली के बीच तलाक हुआ था।

चेन 2 साल से बिना नौकरी के रह रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, 24 जुलाई को को शाम 8.30 बजे उन्हें चेन ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी।चेन को डर था कि उनकी पूर्व पत्नी और हमले कर सकती है, इसलिए उन्होंने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। तलाक के बाद भी चेन ली के साथ ही रह रहे थे।

महिला को इस बात से गुस्सा आया था कि उनकी कमाई पर रहने के बावजूद वह पीठ पीछे किसी और महिला से मिल रहा था। आरोपी महिला ने घटना के बाद सुसाइड की कोशिश की और नींद के करीब 40 टैबलेट खा लिए। पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत स्थिर है।