महिला ने किया इस चीज को करने से इनकार, तो गुस्से में आकर युवक ने काट डाला ये…

इधर इस मामले में पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

उनके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जगीरों की ढाणी का है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे।

लेकिन जब महिला इस बात को लेकर राजी नहीं हुई, तो बताया जा रहा है कि गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी, लिहाजा उसे इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।

यकीन नहीं होता कि हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं। राजस्थान के जैसलमेर में हुई घटना आपके मन में भी कई सवाल खड़े कर देगी। यहां एक विधवा महिला के सुसरालवालों ने उसके साथ हैवानियत की सभी हद पार कर दी है।

दरअसल जैसलमेर जिले में एक विधवा महिला के दोबारा शादी से मना करने पर उसके ससुरालजनों उसकी नाक और जीभ काट दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है।