महाराष्ट्र में फिर से सड़कों पर अन्नदाता

देश के अन्नदाता नाराज है। खेत के बजाए किसान सड़कों पर उतर आए हैं। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों ने एक बार फिर से पैदल मार्च निकालने का फैसला किया है। ये मार्च नासिक से मुंबई तक निकाला जाएगा। आज महाराष्ट्र के नासिक में 7500 किसान इक्ट्ठा हुए हैं, जो नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च निकालेंगे।

ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले किसान नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च निकालेंगे। आज से पैदल मार्च शुरू कर ये किसान 27 फ़रवरी को मुंबई पहुंचेंगे। किसान आंदोलन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले मार्च 2018 में किसानों ने नासिक से मुंबई तक विशाल मार्च निकाला था। उस वक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद किसानों ने मार्च वापस ले लिया, लेकिन सरकार द्वारा अब तक वादा पूरा नहीं किए जाने पर अब 11 महीने बाद किसान फिर से लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं।

किसानों की मांगे

  • अन्नदाताओं की मांगें हैं कि किसानों को कर्जमाफी की जाए।
  • किसानों को फसल का उचित दाम मिले।
  • फसल बीमा के तहत बीमा का फायदा मिले।
  • वनविभाग की जमीन आदिवासियों को मिले।
  • पॉली हाऊस किसानों को राहत दी जाए।
  • उनकी मांग है कि देवस्थान ट्रस्ट की जमीन किसानों को मिले।
  • राज्य में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों का पानी महाराष्ट्र के किसानों को दी जाए।
  • जानवरों के लिए चारा छावनी बने
  • सूखाग्रस्त इलाके के किसानों को कर्ज माफी हो।
  • किसानों को बिजली में राहत दी जाए