मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक मीडिया कार्यक्रम में दिया पाकिस्तान से सम्बंधित विवादित बयान

सोनू निगम हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सिंगिग को लेकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा है कि भारत में गायकों के साथ बहुत गलत होता है।

यहां म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे लेती हैं जबकि पाकिस्तानी गायकों के साथ ऐसा नहीं होता है। वहां के किसी भी गायक से एक भी अतिरिक्त फीस नहीं ली जाती है। सोनू निगम ने कहा है कि अब भारतीय गायकों को गाना गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं तभी उन्हें गाने का मौका मिलता है।

अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अपनी बात को विस्तार से बताते हुए सोनू निगम ने कहा- ‘कभी-कभी लगता है कि यदि हम पाकिस्तान से होते तो अच्छा होता क्योंकि भारतीय म्यूजिक कंपनियां पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं करती हैं।’ उन्होंने कहा- ‘आतिफ असलम मेरा अच्छा दोस्त है। यहां उसको नहीं बोलते कि शोज के लिए मुझे पैसे दो। राहत को नहीं बोला जाता कि आओ हमारे यहां गाना गाओ और पैसे देना हमको। भारत में ये धंधा उल्टा हो गया है।’