मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा , खुलकर कही ये बात

अर्जुन ने कहा कि अगर उनका मूड खराब है या उनका दिन ठीक नहीं रहा है तो भी वह इन चीजों को झट से भांप जाती हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अर्जुन काफी वक्त तक इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते रहे थे।

हालांकि काफी लंबे समय बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। अब यह कप्पल सोशल मीडिया से लेकर इंटरव्यूज तक हर जगह एक दूसरे के बारे में खुलकर बातें करते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि उस शख्स का नाम बताएं जो उन्हें सबसे बेहतर तरीके से जानते है। इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने बिना हिचके मलाइका अरोड़ा का नाम लिया। इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा कि, उस तरह से तो मेरी गर्लफ्रेंड मुझे भीतर से बाहर तक जानती है।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अकसर अपनी लव स्टोरी के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में काफी फासला है लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे को बेइंतेहां प्यार करते हैं।

लंबे समय तक डेटिंग के बाद अर्जुन-मलाइका अब खुलेआम मीडिया के सामने अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। वहीं एक बार फिर से अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ के प्रति उनका प्यार छलका है।