मकर संक्रांति के दिन ये काम करने से हो सकता है भारी नुकसान

मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देवता को समर्पित होता है, यदि सूर्य गोचर करते हुए धनु राशि से मकर में प्रवेश करता हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदु धर्म के लोग मकर संक्रांति के त्योहार को बडे घूम-धाम से मनाते है, यह त्योहार हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मकर संक्रांति के दिन शुभ कार्यों पर रोक खत्म हो जाती है। बता दें कि इस बार यह पर्व 15 जनवरी 2018 को मनाया जा रहा है। पंडित मेहश शर्मा के अनुसार मकर संक्रांति में कुछ कामों को करना बहुत शुभ माना गया है, वहीं कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है।

मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम

1. मकर संक्रांति के दिन अपनी बोला पर संयम रखें और गुस्सा ना करें, किसी भी बुरे व्यक्ति को बुरा नहीं गालें सभी के साथ मधुरता का व्यवहार करें।
2. मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि इस ऐसा भोजन करने से घर में गरीबी आती है।

3. मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को पुण्यकाल में बालों को नहीं धोना चाहिए।

4. इस दिन बिना नहाये धोये भोजन नहीं करना चाहिए, कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।

5. इस दिन भूलकर भी किसी भी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।

6. यदि सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन नहीं करें।

7. इस दिन आप किसी भी तरह का नशा नहीं करें। शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करना चाहिए।

8. इस दिन आपके घर से कोई भी भिखारी, साधु या बुजुर्ग आए तो उसे खाली हाथ ना लौटा दें। जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान जरूर देवें।