भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा, निकली इतनी वोटों से आगे

मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है  यहां स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ा सुरक्षा पहरा लगा हुआ है वहीं Exit Poll में इस बार भी भाजपाकी एकतरफा जीत बताई जा रही है  सभी का बोलना है कि एक बार फिर मोदी सरकार

इसी के साथ इस बार छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है वहीं विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत ने उसे नयी ऊर्जा दी है अब यह देखना है कि क्या कमलनाथ का नेतृत्व भाजपा को लोकसभा में ताकत दिला पाएगा, या नहीं

वहीं भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं लेकिन पूर्व सीएम  कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पिछड़ते जा रहे हैं वहीं आगे छत्तीसगढ़ में सत्ता आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी कुछ ख़ास नहीं कर पा रही है  हाल ही में आए रुझानों में भाजपा 8 सीटों पर आगे दिखाई दे रही हैइसी के साथ कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर आगे दिख रही है वहीं सागर लोकसभा सीट से भाजपा के राज बहादुर सिंह 44765 सीट से आगे है  बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा आगे चल रही है इसी के साथ देवास लोकसभा सीट से भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी 29524 वोटों से आगे चल रहे हैं

यहां दूसरे राउंड की काउंटिंग चल रही है  मध्य प्रदेश के रीवा में भाजपा 4888 मतों से आगे चल रही है इसी के साथ खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त उर्फ बीड़ी शर्मा 86043 वोटों से आगे चल रहे हैं आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि राजगढ़ से भाजपा के रोडमल नागर 48114 वोटों से आगे चल रहे हैं  मध्य प्रदेश में 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है