भेष बदलकर किसान प्रदर्शन में शामिल हुआ ये शख्स, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

किसानों की मांग है की नए कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द किया जाए। कृषि कानूनों के खिलाफ​ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की सीमा पर भारत के किसान कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों को देश के भिन्न हिस्से के किसानों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है। इस दौरान केंद्र सरकार किसानों को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही, लेकिन फिर भी किसान यूनियन अपनी मांगो पर अड़े हुए है।

कर्ज़दाताओं से बचने के लिए भेष बदलकर गाज़ीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के व्यापारी को पुलिस ने गुरुवार को ढूंढ निकाला।

बकौल पुलिस, व्यापारी 1 दिसंबर को घर से निकला था व वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि सिख व्यक्ति जैसा दिखने के लिए व्यापारी ने दाढ़ी बढ़ा ली थी।कर्ज़दाताओं से बचने के लिए भेष बदलकर किसान प्रदर्शन में शामिल हुआ शख्स, पुलिस ने ढूंढा