भारी परेशानी में फंसे करण ओबेरॉय, इस मामले में खुद को बता रहे निर्दोष

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय इन दिनों भारी परेशानी में फंस गए हैं। उन पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। करण ओबेरॉय इस मामले में खुद को निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना कि उस महिला के साथ वो कभी भी रिलेशन में नहीं रहे। उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सितारे उनके सपोर्ट में आ गए हैं। पूजा बेदी और सुधांशु पांडे अब करण के सपोर्ट में सामने आए हैं। पूजा और सुधांशु पांडे का कहना है कि करण एक सीधा इंसान है । उसे फंसाया गया है। करण को सपोर्ट करते हुए उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।

पूजा ने बताया है कि उस महिला के खिलाफ करण ने 2018 में ही शिकायत दर्ज करवाई थी और इसी बात का बदला लेने के लिए उस महिला ने करण को झूठे केस में फंसाया है।

पूजा ने कहा है कि, ‘मैं हमेशा से ही महिलाओं के अधिकारों के लिए बोलती आई हूं। लेकिन अब लगता है पुरुषों के लिए भी खड़े होना चाहिए और मी टू की तर्ज पर मैन टू मूवमेंट चलाना चाहिए।’ लंबे समय से करण के दोस्त रहे सुधांशू पांडे का कहना है कि करण एक शरीफ इंसान है। वो अच्छे परिवार से आते हैं और एक्टिंग शुरू करने से पहले मर्चेंट नेवी में रहे हैं। उन्हें मैंने कभी भी किसी भी महिला से ऊंची आवाज में बात करते हुए नहीं देखा है। इस मामले करण की एक खास सोनाली सिंह भी सामने आई है। सोनाली का कहना है कि वो महिला जबरन करण से शादी करना चाहती थी। करण ने उससे शादी नहीं की इसलिए उसे केस में फंसा दिया। रेप के मामले में करण ओबेरॉय को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत में वो खूब रोए थे।

कोर्ट में पेशी के बाद के बाद उन्हें 9 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। एप पर बातचीत के बाद जल्द ही उन्होंने मिलने का फैसला किया। महिला का आरोप का है कि एक दिन करण ने उसे फ्लैट में बुलाया और शादी का वादा किया। इस दौरान एक्टर ने नारियल पानी दिया जिसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। पीड़िता ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही करण ने उसका रेप किया और वीडिया बना लिया। वीडियो के जरिए करण उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और बार-बार पैसे ऐंठ रहा था।

इस मामले में करण ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि कभी उस महिला के साथ उनका रिलेशनशिप नहीं था और ना ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध रहै। वो जबरन मुझसे शादी करना चाहती थी। मैने उसको सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया था। वो कई बार मेरे घर आ जाती थी। बाद में मैंने गार्ड से भी कह दिया कि यह महिला मेरे घर पर नहीं आनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपनी कलाई काट कर भी मुझे धमकी थी। इस मामले में मैं ही पीड़ित हूं। आपको बता दें कि करण ओबेरॉय मोना सिंह को भी डेट कर चुके हैं। उनके रेप केस में फंसने से टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप में मचा हुआ है। पिछले दिनों करण बेव सीरिज इनसाइड गेम मे नजर आए थे।