भारत में लांच हुई Moto Razr 5G, जानिए ये है कीमत

Motorola Razr 5G की कीमत भारत में क्या रहेगी, इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 1 लाख रुपए के करीब रह सकती है।

बता दें कि यूएस में Motorola Razr 5G स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं इस फोन की कीमत भारतीय करेंसी में करीब 1.03 लाख रुपए है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन ब्लश गोल्ड, पोलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी कलर वेरिएंट में आ सकता है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने पॉपुलर Moto Razr स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन Moto Razr 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए बताया कि इसे भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी। बता दें कि Moto Razr 5G एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। साथ ही कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट  पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने एक माइक्रो साइट भी जारी की है। बता दें कि Motorola ने Moto Razr 5G स्मार्टफोन को पिछले महीने ही ग्लोबल लॉन्च किया गया था।