भारत के बाद अब आयुष्मान की अंधाधुन चीन में दिखा रही अपना जलवा

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन कम बजट की इस फिल्म ने ब़ॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। वहीं बीते दिनों इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया। भारत के बाद अब आयुष्मान की अंधाधुन चीन में अपना जलवा दिखा रही है।

 

फिल्म बीते बुधवार को चीन में रिलीज की गई और तीन दिन के भीतर इसने 40 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। तरण ने लिखा, “अंधाधुन ने चीन में जबरदस्त शुरुआत की है। हफ्ते के बीच में रिलीज होने के बावजूद इसने अच्छी कमाई की है। अब नजरें वीकेंड पर हैं। चीन अब भारतीय फिल्मों के लिए अच्छा बाजार बन चुका है।

बीते दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड में साल की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर कही जाने वाली श्रीराम राघवन की अंधाधुन की धूम रही। आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला। अंधाधुन ने 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स), पूजा लाधा सुर्ती को बेस्ट एडिटिंग, डेनियल जॉर्ज को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग थी। साथ ही आयुष्मान खुराना और तब्बू ने गजब का काम किया।
आयुष्मान खुराना इन दिनों ड्रीम गर्ल नाम की फिल्म कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है जो रामलीला में सीता का किरदार प्ले करता है। फिल्म की स्टोरीलाइन अब तक काफी दिलचस्प लग रही है देखना होगा कि क्या यह फिल्म भी आयुष्मान की बाकी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा पाती है या नहीं। वहीं साल 2018 की मोस्ट सुपरहिट फिल्म बधाई हो तो आपको याद ही होगी। इसकी चर्चा जोरो पर रही। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी की मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का कुल लागत बजट 29 करोड़ रहा है। वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 221 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।