भारत के खिलाफ चीन ने रची ये बड़ी साजिश, पाकिस्तान के साथ मिलकर बनाया…

पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के चार लड़ाकू पोत के निर्माण के लिए 2017 में चीन से काॅन्ट्रैक्ट किया था। इस करार के तहत पहला लड़ाकू जहाज पिछले साल अगस्त में तैयार हुआ था।

 

यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना का मुख्य आधार है जिसके तहत उसके पास ऐसे 30 पोत हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया।

इस पोत से पाकिस्तान की समुद्री रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने समाचार पत्र से कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054 ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे उन्नत फ्रिगेट(लड़ाकू पोत) है।

यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नौसेना का मुख्य आधार है। PLA के पास ऐसे 30 पोत हैं। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है।

चीन और पाकिस्तान की भारत के खिलाफ नई साजिश सामने आई है । चीन लद्दाख में भारतीय सेना से मात खाने के बाद अब अपने खास दोस्त पाकिस्तान के सहारे भारत को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।

चीन ने अपने पाकिस्तान के लिए बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज (Frigate) तैयार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार चीन का यह लड़ाकू जहाज बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। इससे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा और रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।