ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था गर्लफ्रेंड की पिटाई, चीख सुनकर “स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा” ने बचाई लड़की की जान

स्मार्ट डिवाइसेस का रोल हमारी लाइफ में बहुत अहमहो गया है। यह हमारी लाइफ के लिए जितना उपयोगी हैं उतना ही खतरनाक। ज्यादातर हम इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस के नुकसान की खबर सुनते हैं, लेकिन यह कभी-कभी हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं। मेक्सिकोके एक घर में अमेजन एलेक्सा डिवाइस ने जहां एक ओर एक लड़की की जान बचाई वहीं एक उस लड़की को नुकसान पहुंचाने वाले लड़के को पुलिस बुला कर गिरफ्तार करवा दिया।

मेक्सिको में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड की पिटाई करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब अमेजन (Amazon) की स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा (Alexa) ने फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की की पिटाई करने के आरोप में युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की उसके बॉयफ्रेंड(Boyfriend) से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके चलते ब्वॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया और वह उसकी पिटाई करने लगा।

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि शख्स गर्लफ्रेंड के किसी और पुरुष से बातचीत को लेकर गुस्सा था। इस पर जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल करना शुरू कर दिए तो दोनों में बहस हो गई और युवक ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने महिला पर उसे धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की, जिसमें महिला को कई चोटें भी आई हैं।

वहीं महिला की चोट पर ध्यान देने के बजाय युवक उस पर चिल्लाए जा रहा था और उसे गाली भी दे रहा था। युवक का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और पुरुष से संबंध है। इसी के साथ आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी थी।

ऐसे में महिला की चीखों की आवाज सुनने पर अमेजन एलेक्सा एलर्ट हो गई और पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद मैसेज मिलते ही पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और आरोपी गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे डाल दिया।