बुलंदशहर में भड़की हिंसा के आरोपी व भाजपा नेता पुलिस को चकमा देकर पहुचे यहाँ

बुलंदशहर के स्याना में गो अवशेष मिलने पर भड़की हिंसा में आरोपी बनाये गए भाजपा नेता ने एक माह बाद शुक्रवार काे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट जा पहुंचा।आरोपी ने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।आरोपी की पहचान सचिन अहलावत के रूप में हुईहै।

सचिन बीवीनगर ब्लाॅक का भाजपा संगठन का महामंत्री है।भाजपा नेता को पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया था।वहीं उसका आरोप है कि वह मौके पर नहीं था।वहीं पुलिस अब तक 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसंबर को को गोवंश मिलने के बाद बवाल हुआ था।इसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई थी और सुमित नाम के युवक की जान गई थी।वहीं पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एफआईआर की थी। इन्हीं में से बीवी नगर ब्लाॅक का भाजपा महामंत्री सचिन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अब तक 34 लोगों को जेल भेज चुकी है।लेकिन अभी भी कईलोग फरार है।

वहीं शेखर अग्रवाल को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाईहैं।इस पूरे मामले में सचिन के भाई प्रवीण सिंह ने बताया कि मेरा भाई निर्दोष था। गोअंश मिलने के बाद घटना में केवल हमारी ट्रॉली इस्तेमाल हुई थी। वह पूर्व प्रधान राजकुमार ने फोन कर ट्राली मंगाईथी। वहीं बुलंदशहर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि सचिन अहलावत जनपद के बीवी नगर ब्लॉक का भाजपा संगठन में महामंत्री है। जिसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।