बाल-बाल बचे राहुल गांधी, लेजर गन से किया गया था टार्गेट, इस आरोप के साथ लिखा पत्र

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा विवरण से संबंधिक प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने पत्र में लिखा, “अमेठी में नामांकन दाखिल करने के बाद जिस वक्त राहुल गांधी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उस समय उनके सिर के एक हिस्से पर हरे रंग की लेजर से टार्गेट किया गया था।”

राहलु गांधी की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय ने कहा, “जिस ग्रीन लाइट का जिक्र किया जा रहा है उसे कांग्रेस के फोटोग्राफर ने वीडियो बनाते वक्त इस्तेमाल किया था।”

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद थे।

क्या पीएम मोदी अजेय है, इस सवाल के जवाब में यूपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि यह मत भूलिए कि 2004 में वाजपेयी भी अजेय थे, लेकिन जीत हमारी हुई।

रायबरेली में सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहा, “भारतीय इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिन्हें यह अहंकार था कि वे देश के लोगों की तुलना में बड़े हैं। पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। चुनाव के बाद वे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।”

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का रोड शो शुरू हो गया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। रोड शो के बाद सोनिया गांधी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।