बादशाह ने हनी सिंह के लिए कहें कुछ ऐसे शब्द…

बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह एक समय में बहुत अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों ने अपने करियर की शुरूआत में कई गाने एक साथ गाए है जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते है। लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई और दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया।

सलमान अली ने ​जीता इंडियन आइडल-10 का खिताब
अब हाल ही में रैपर बादशाह ने हनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर हनी सिंह और बादशाह के फैंस को झटका लग सकता है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने दोस्त हनी सिंह को याद नहीं करते। उन्हें सिर्फ अपने परिवार और दोस्तों की याद आती है। बादशाह ने आगे कहा कि ‘आज के समय में युवा अपने आप को कूल और अलग दिखाने के लिए नशे का सहारा लेते है। नशे के करीब नहीं बल्कि हमें उससे दूर रहने की जरूरत है। बादशाह ने आगे कहा कि वह जैसे है खुद को वैसा ही दिखाना पंसद करते है।

नसीरुद्दीन शाह के बचाव में सामने आए बॉलीवुड स्टार्स, कह दी इतनी बड़ी बात
उन्हें संगीत का नशा है और वह यही नशा करते है। लोगों के प्यार की वजह से उन्हें इतनी एनर्जी मिलती है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हनी का नया एलबम मखना रिलीज हुआ है जिससे सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में इस गाने की व्यू 2 मि​लियन से ज्यादा पहुंच गई थी। इस गाने में हनी के साथ नेहा कक्कड़ ने भी अपना आवाज दी है।