बहु दीपिका के लिए सजा पति रणवीर का घर

इटली में शादी कर एक-दूसरे के हुए दीपिका और रणवीर अब भारत आने वाले है। दीपिका के वेलकम के लिए रणवीर सिंह के घर पर तैयारियां शुरु हो गई है।

Image result for दीपिका के लिए सजा घर

दीपवीर की शादी के बाद रणवीर सिंह का बंगला दुल्हन की तरह सज गया है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के बंगले की वीडियो वायरल हो रही है।Image result for दीपिका के लिए सजा घर

लाइटों और फूलों से सजा रणवीर सिंह का घर बेदह खूबसूरत लग रहा है।Image result for दीपिका के लिए सजा घर

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर का ये बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके पर स्थित है। रणवीर के इस विला का नाम श्री है।Image result for दीपिका के लिए सजा घर

14 एवं 15 नवंबर को हुई कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई है। बीती शाम दीपवीर ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की है।Image result for दीपिका के लिए सजा घर

जिसके बाद हर कोई इन तस्वीरों का दीवाना हो गया। इस मौके पर दीपिका पादुकोण रेड और गोल्डन कलर का सब्यसाची लहंगा पहना था।Image result for दीपिका के लिए सजा घर

दीप‍िका के लहंगे में खास कढ़ाई की गई है। वहीं, रणवीर सिंह ने व्हाइट कलर के कुर्ता और मुंडू में नजर आए। सिंधी शादी के लिए दीपिका ने रेड कलर का लंहगा पहना था।

वहीं, दूल्हे राजा ने रेड कलर की कांजीवरम शेरवानी पहनी थीं। इस शेरवानी में थ्रेड वर्क किया गया है। दीपिका की चुनरी में सदा सौभाग्यवती भव लिखा था।

वहीं सबसे खास है दीपिका की इंगेजमेंट रिंग सबका दिल जीत रही है। दीपिका के सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है।

दीपिका की रिंग काफी अलग है, नॉर्मली सबकी रिंग राउंड शेप में देखी जाती है, लेकिन दीपिका की रिंग स्कवेयर शेप में है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है।

दीपिका के इस रिंग में एक बड़ा सा हीरा दमक रहा है। दीपिका की इस रिंग की कीमत लगभग 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ के बीच है।

इस रिंग को देखकर लग रहा है क‍ि इसी रिंग के साथ रणवीर स‍िंह ने उनको प्रपोज किया होगा। खबर है कि दीपिका ने 1 करोड़ की ज्वैलिरी की शॉपिंग की थी।