फुटबॉलर मेसी का हमशक्ल निकला ईरान का ये शख्स, 23 महिलाओं को धोखा देकर उनके साथ…

विश्व के चर्चित फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कौन नहीं जानता है। अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबाॅलर के खेल प्रशंसक पूरी दुनिया में है। लेकिन इस बार लियाॅनेल मेसी का नाम खेल के लिए नही बल्कि धोखाधडी करने के मामले को ले कर सुर्खियो में आया है। हालांकि,इस धोखाधडी का आरोप मेसी पर नही है,बल्कि उनके हमशक्ल पर लगा है।

मेसी का यह हमशक्ल ईरान के रहने वाला रेजा पारास्तेश है। रेजा पारास्तेश पर मेसी के हमशक्ल होने का फायदा उठाते हुए 23 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने और उसके नाम का इस्तेमाल कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

रेजा को ईरान के मेसी के रूप में भी लोग जानते है।धोखाधड़ी के आरोपों से रेजा ने इनकार कर दिया है और खुद को निर्दोष बताया है।मसी के हमशक्ल पर लगे आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है जिसके बाद एक इंटरव्यू में रेजा ने इसे झूठ बताते हुए कहा कि,यह खबर मुस्लिम देशों में फैल रही है जो कि खतरनाक है।

मुझे इस खबर से पूरी दुनिया का सामना करना पड रहा है। इस बात के लिए मेंरे परिवार को भी भला बुरा कहा जा रहा है।26 साल के रेजा पारास्तेश तेहरान में रहते हैं और पेशे से मॉडल है।

खुद पर धोखाधड़ी के लगे आरोपों पर रेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। वीडियो में रेजा ने कहा कि उन पर लगे वो सभी गलत है। उन्होंने कहा मैंने 23 महिलाओं से संबंध बनाए क्योंकि उन्हें लगा मैं मेसी हूं।अगर यह सच होता तो कोई न कोई मेरे खिलाफ जरूर शिकायत करता और अब तक तो मुझे जेल हो गई होती।