फिर बदला मौसम , इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

खबर के मुताबिक मौसम में अचानक से बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। अक्सर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाकर बर्फवारी करते हैं।

 

जिससे मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती है। मगर हाल ही में आया भूमध्य सागर से पश्चिम विक्षोभ पहाड़ों की तरफ न जाकर मैदानी क्षेत्रों में चला गया। इस कारण जल्द ही आसमान साफ भी हो गया और धूप खिलकर आई।

जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। यही कारण है कि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।आगामी दिनों में बादलवाई रही तो दिन का तापमान कुछ कम होगा।

जानकारी के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि गेहूं के लिए ठंड फायदेमंद है। इन दिनों में जितनी अधिक ठंड रहेगी, उतना ही गेहूं की फसल में फुटाव होगा। इस फुटाव से पैदावार अच्छी निकलेगी। अब दिन में धूप खिलने लगी है। इससे दिन में तापमान भी बढ़ने लगा है। ऐसे में सब्जी की फसल को भी अब नुकसान नहीं होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तापमान अधिक रहने के कारण सुबह धुंध छा रही है। वहीं, अब 12 से 15 फरवरी तक बरसात की संभावना है। अभी 20 फरवरी तक सर्दी बढ़ेगी। इसके साथ फरवरी के अंत तक दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहने की उम्मीद है। रात्रि तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

देश के उत्तरी भागों में ठंड अभी जाने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा का मौसम चार दिन से साफ था। पर मंगलवार को धुंध की सफेद चादर फिर से छा गई।

दृश्यता शून्य हो गई। कोहरे के अचानक यूटर्न ने लोगों को परेशानी में डाल दिया।हालांकि कई दिन से ठंड कम होने का जो अहसास हो रहा था, कोहरे ने फिर से फिजा में ठंडक घोल दी।