पड़ोसी लड़की का पति कर रहा था रेप और पत्नी फोन से बना रही थी वीडियो, वजह जानकर खिसक जायेगी जमीन

मुंबई में पुलिस ने 23 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसका विडियो वायरल करने के आरोप में 40 साल की महिला और उसके 48 साल के पति ब्रह्मदेव उपाध्याय को अरेस्ट किया है। इस मामले में शामिल आरोपी महिला का प्रेमिका बाबर अली भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक, गोरेगांव में रहने वाली पीड़िता की मार्च, 2017 में पड़ोसी महिला (आरोपी) से दोस्ती हुई। उस सहेली से पीड़िता अपना सुख-दुख साझा करती थी। आरोप है कि पीड़िता की मजबूरी को समझ उसकी सहायता करने की बजाए आरोपी महिला ने ये बातें पति ब्रह्मदेव को बताईं।

ब्रह्मदेव की नीयत खराब हो गई और उसने पत्नी पर दबाव डालकर एक दिन पीड़िता को घर बुलाया। नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसका रेप किया। शर्मनाक बात तो यह रही कि इस गंदी हरकत को ब्रह्मदेव की पत्नी फोन से शूट कर रही थी। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने यह सब अपने बॉयफ्रेंड बाबर को बता दी।

अब बाबर भी उस विडियो के आधार पर अपनी गर्लफ्रेंड (ब्रह्मदेव की पत्नी व आरोपी महिला) की सहायता से जब-तब पीड़िता के साथ संबंध बनाने लगा। इस बात की शिकायत दिसंबर 2017 में पीड़िता ने वनराई पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

इसी का लाभ उठाकर आरोपी बाबर ने 20 अगस्त को एक बार फिर अश्लील वीडियो के आधार पर पीड़िता को रेप किया। लेकिन, इस बार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और फिर वनराई पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार वनराई पुलिस मामले की गंभीरता को देख तुरंत हरकत में आई और आरोपी पति-पत्नी को अरेस्ट कर लिया।